हल्द्वानी में हुए हिंसा के उपद्रवियों को भेजा गया जेल प्रशासन की बढ़ रही है चिंताएं

 

उपद्रवियों को हल्द्वानी उप कारागार भेजा जा रहा है। इस कारण जेल में दबाव बढ़ रहा है। कारागार में अभी कैदी और बंदियों की संख्या क्षमता से अधिक है। बनभूलपुरा उपद्रव मामले में 58 लोगों को पुलिस अब तक जेल भेज चुकी है।

उपद्रवियों को हल्द्वानी उप कारागार भेजा जा रहा है। इस कारण जेल में दबाव बढ़ रहा है। कारागार में अभी कैदी और बंदियों की संख्या क्षमता से अधिक है। बनभूलपुरा उपद्रव मामले में 58 लोगों को पुलिस अब तक जेल भेज चुकी है। एक ही दिन में ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले से 57 अन्य मामले के आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा गया है।

शनिवार को हल्द्वानी उप कारागार में 1544 कैदी-बंदी रिकॉर्ड में दर्ज हुए। कारागार में 11 बैरक बनी हैं। इनकी क्षमता 500-700 कैदी-बंदियों को रखने की है। जेल पहले से फुल चल रही है। अब हल्द्वानी हिंसा के आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजना शुरू कर दिया है। अब तक तीन वांटेड सहित 58 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। इन सभी को एक साथ बैरक नंबर दो में रखा गया है।