Monsoon Update In India: देश में सितंबर का आधा से अधिक महीना बीत जाने के बाद के बाद भी बारिश से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। यूपी में बाढ़ के कारण 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित है। वहीं पटना में बाढ़ के कारण 76 से अधिक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

Monsoon Rain Flood Impact in UP: देश में मानसूनी बारिश जमकर कहर ढहा रही है। यूपी में बारिश के कारण 21 जिलों के 5 लाख लोग प्रभावित हैं। यूपी की कई नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। इसमें यमुना, शारदा, सरयू और घाघरा नदियां शामिल हैं। बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने प्रयागराज, मिर्जापुर और इटावा में 8वीं तक के स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। यूपी के लखीमपुर खीरी में 220 से अधिक गांव और जालौन में 15 से अधिक गांव यमुना में डूबे हुए हैं। वाराणसी में गंगा के खतरे के निशान के पास बह रही है। वाराणसी में 85 घाट और 2000 से अधिक मंदिर पानी में डूबे हैं।

उधर नेपाल में तेज बारिश के कारण बिहार में कई नदियां उफान पर हैं। पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ने से दियारा इलाके में 76 स्कूलों को 21 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। नालंदा में भी जिरायन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। पश्चिम बंगाल के बीरभूम, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर और बांकुरा में बाढ़ जैसे हालात हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण 2 लोगों की मौत हो गई है।

मध्य प्रदेश के स्कूलों में छुट्टियां घोषित
मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्सों जबलपुर, शहडोल रीवा और सागर संभाग में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया है। नए सिस्टम के एक्टिव होने से प्रदेश में हल्की बारिश, तेज धूप के कारण आगे आने वाले दिनों में छांव वाला मौसम रहेगा। बुधवार को ग्वालियर और भिंड में तेज बारिश हुई। वहीं स्कूलों में भी छुट्टियां घोषित की गई है। इससे पहले कल प्रदेश के 24 जिलों में तेज बारिश हुई।

बिहार में उफान पर कई नदियां
पड़ोसी देश में नेपाल में भारी बारिश हो रही है। इस कारण से कई नदियां उफान पर हैं। ऐसे में पटना में अचानक गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके बाद प्रशासन ने 76 स्कूलों को 21 सितंबर तक के लिए बंद कर दिया है। वहीं औरंगाबाद में एक ही परिवार के 5 लोग नदी में बह गए। इनमें से 3 को बचा लिया गया जबकि मां और बेटे अभी भी लापता हैं। बक्सर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से परेशानी बढ़ गई है। कई एकड़ में फसलें डूब गई हैं।