Picsart 24 04 30 15 31 03 108

हाईस्कूल में प्रियांशी रावत ने किया लहराया अपना परचम 500 में से 500 अंक प्राप्त कर के किया टॉप

 

हाईस्कूल में प्रियांशी रावत ने किया लहराया अपना परचम 500 में से 500 अंक प्राप्त कर के किया टॉप उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित हो गए हैं। पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया। रुद्रप्रयाग के शिवम मलेठा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, पौड़ी गढ़वाल की आयुष ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 2 लाख छात्रों के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यूके बोर्ड 10वीं में इस वर्ष 89.14% बच्चे पास हुए हैं। लड़कियों काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यूके बोर्ड इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.97 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.96 प्रतिशत रहा है।

पिथौरागढ़ की रहने वाली छात्रा प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। इसके अलावा, रुद्रप्रयाग के शिवम मलेठा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, पौड़ी गढ़वाल की आयुष ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का कुल परीक्षा परिणाम 82.63 फीसदी रहा है। इसमें 78.97% छात्र और 85.96% छात्राएं पास हुई हैं। अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया और नैनीताल की कंचन जोशी ने टॉप किया है। कंचन जोशी को इंटरमीडिएट परीक्षा में 500 में से 488 अंक हासिल हुए है। 97.60 प्रतिशत स्कोर रहा है। प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।

Leave a Reply