भाजपा की धमक कायम, पार्वती दास जीतीं, सीएम बोले- ये जीत चंदनराम को श्रद्धांजलि

 

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास 2405 मतों से विजयी रहीं।  बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ। आज चुनाव परिणाम जारी हुई।

शुक्रवार को सुबह 8 बजे से 14 राउंड के लिए मतगणना शुरू हुई थी। शुरुआती रुझान में कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार आगे चल रहे थे। तब तक भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन जैसे ही एक-एक कर हर चरण की मतगणना पूरी होती रही है, परिणाम बदलते रहे। दो राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास आगे निकलने लगी।

चौथे राउंड की मतगणना के बाद तेजी से वोट पार्वती दास के पक्ष निकले। और 11वें चरण तक पहुंचे ही भाजपा प्रत्याशियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार, यूकेडी के अर्जुन कुमार देव, सपा के भगवती प्रसाद और उपपा के भगवत कोहली की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।

बता दें. स्व. पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसके बाद भाजपा ने चंदन रामदास की पत्नी को ही चुनाव में उतारा। चंदन रामदास की पत्नी के साथ ही उनके बेटे के भी चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास पर ही दांव खेला।

सीएम धामी बोले- ये जीत चंदन राम दास को श्रद्धांजलि
बागेश्वर उपचुनाव नतीजों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “मैं बागेश्वर के मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं… मैं पार्वती दास को बधाई देना चाहता हूं और यह जीत चंदन दास को श्रद्धांजलि है। हम उनके अधूरे काम को पूरा करेंगे। मैं एक बार फिर बागेश्वर की जनता को बधाई देता हूं कि उन्होंने देश और उत्तराखंड में पीएम मोदी की नीतियों का समर्थन किया।

पोस्टल बैलेट की हुई पहले मतगणना

  • कुल मतदाता 118264
  • महिला मतदाता 58188
  • पुरुष मतदाता 60076
  • मतदान कुल 65570
  • महिला 37170
  • पुरुष 28400
  • कुल महिला मत प्रतिशत 63.88
  • कुल पुरुष मत प्रतिशत 47.27

 

पहले चरण में कांग्रेस को बढ़त

बीजेपी       पार्वती दास          2191
कांग्रेस       बसंत कुमार         2945
यूकेडी         अर्जुन देव           52
एसपी          भगवत प्रसाद        27
यूपीपी         भागवत कोहली    10

दूसरे राउंड में भी कांग्रेस को बढ़

बीजेपी       पार्वती दास          4359
कांग्रेस       बसंत कुमार         4554
यूकेडी         अर्जुन देव          106
एसपी          भगवत प्रसाद        72
यूपीपी         भागवत कोहली       28
नोटा                                     155

कांग्रेस के बसंत कुमार को मिली 195  की बढ़त

तीसरे राउंड में भाजपा को एक वोट की बढ़त मिली है।

बीजेपी       पार्वती दास          6774
कांग्रेस       बसंत कुमार         6773
यूकेडी         अर्जुन देव          172
एसपी          भगवत प्रसाद        130
यूपीपी         भागवत कोहली       57
नोटा                                    241